बाढ़: बाढ़ में नेत्रदान समिति की पहल, 500 छठ व्रती महिलाओं को साड़ी और सामग्री बांटने का लक्ष्य
Barh, Patna | Nov 11, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाढ़ में सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई है। गोला रोड स्थित नेत्रदान समिति की ओर से छठ व्रती महिलाओं के बीच बुधवार को लगभग 3 बजे साड़ी एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। एसडीओ कृष्णा जोशी ने पांच महिलाओं को साड़ी वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।