सहजनवा: राजस्व टीम ने सीमाबंदी की, 24 घंटे में उखाड़ दी... सहजनवा में पीड़ित ने समाधान दिवस में की शिकायत, छाए रहे जमीन विवाद
संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जमीन विवादों के मामले सबसे ज्यादा आए। 89 शिकायतों में 63 मामले सिर्फ राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इसी दौरान एक फरियादी ने आरोप लगाया कि पैमाइश के 24 घंटे के भीतर ही दबंगों ने राजस्व टीम के गाड़े सीमा-चिह्न उखाड़ दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।