Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

*नगर पंचायत गणेशपुर में प्रात: 6 बजे CRO कीर्ति प्रकाश भारती , SDM राजेश कुमार यादव और स्वच्छ भारत मिशन से मंडल कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, वार्डों में नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण पर जताई नाराजगी* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 25 जून 2026* नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्थाओं को परखने के लिए बुधवार को तड़के ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीएम राजेश कुमार यादव ने प्रातः 6 बजे से ही नगर पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने नगर के सभी वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालियों और कूड़ा निस्तारण की हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* वार्डों की गलियों में पैदल उतरे। उन्होंने नालियों का ढक्कन खुलवाकर पानी की निकासी और गंदगी की स्थिति देखी। कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा मिलने और जलभराव की स्थिति पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए गए डिब्बों की भी जांच की गई। कहीं-कहीं कूड़ा गाड़ी के डिब्बे खाली न मिलने और सड़कों पर पड़े कचरे को देखकर *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती एवं एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने चाय की दुकानों पर बैठकर आम लोगों से भी बातचीत की और नगर की समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायत की। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने मौके पर ही संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी नालियों की तलछट तत्काल साफ कराई जाए और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* और *एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं मिली, वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लगभग 2 घंटे तक चले इस औचक निरीक्षण से नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के इस रुख से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब गणेशपुर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। वही गनेशपुर लोगो का कहना है कि ऐसे मिलनसार और मृदुल स्वभाव के अधिकारी मिलना कठिन है जिन्होंने नागरिकों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और वार्ड की हकीकत से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्था में पूरी तरीके से सुधार किया जाएगा Kirti Prakash Bharti *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jun 25, 2026

MORE NEWS