दतिया नगर: दतिया जिला अस्पताल: कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने किया निरीक्षण, स्वागतम लक्ष्मी योजना में प्रसूताओं का सम्मान, दिए निर्देश
दतिया जिला अस्पताल में सोमवार को स्वागतम लक्ष्मी योजना के तहत कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के साथ मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूताओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया।