भादरा: फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म का आरोप, ₹17.5 लाख हड़पने की शिकायत
भादरा। भिरानी थाना क्षेत्र की 34 वर्षीय महिला ने हरियाणा निवासी एक शिक्षक पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, कई बार दुष्कर्म करने और करीब 17.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।