कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। उन्होंने दूर-दराज से आए आवेदकों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया।
जनसुनवाई में मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाह को पढ़ाई के लिए रेडक्रॉस मद से 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि का चेक सौंपा गया। साथ ही बीमारी के इलाज के लिए ग्राम गुगरीपुरा निवासी विक्रम जाटव को 10 हजार और महेश पाल को 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
Collector Shivpuri
Arpit Verma IAS