भभुआ: अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल प्लस टू के पास सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
Bhabua, Kaimur | Jun 24, 2025 आज मंगलवार को भभुआ में अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल प्लस टू के पास सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। वही 4:30 बजे आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के सामने ही सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वीरेंद्र धोबी का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को पिकअप ने रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई थी।