भभुआ: भभुआ अटल बिहारी हाई स्कूल प्लस टू के पास पिकअप ने तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत और दो घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 24, 2025 भभुआ अटल बिहारी हाई स्कूल प्लस टू के पास तीन छात्रों को पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना मंगलवार को 2:30 बजे की बताई जाती है। मृतक छात्र की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वीरेंद्र धोबी का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया। घायल भी इसी गांव के पवन कुमार एवं अभिषेक कुमार है।