वारासिवनी: मंडई मेलों से गुलजार हुए गांव, जलेबी की मिठास संग लोक संस्कृति व परंपराओं की झलक
गोवर्धन पूजा के बाद ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक मंडई मेलों का दौर शुरू हो गया है। सिकंदरा, वारा, कायदी, चंदोरी सहित अन्य गांवों में मंडई की रौनक देखने को मिल रही है। ग्रामीण मेले में खरीदारी के साथ जलेबी और अन्य व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। मंडई के बहाने रिश्तेदारों और परिचितों से मुलाकात भी हो रही है। वहीं, मंडई के बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आ