चूरू: गांव पूनरास व सरायण के बीच सड़क हादसे में 30 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव पूनरास और सरायण के बीच शनिवार शाम एक सड़क हादसे में गांव सरायण निवासी 30 वर्षीय रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामप्रताप अपनी मोटरसाइकिल से गांव की ओर लौट रहा था। रास्ते में अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।