पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अल्लेहपुर के पास नहर पटरी किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अल्लेहपुर के पास नहर पटरी किनारे मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अनिल पुत्र खुशीराम निवासी मिहोला के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। मौके से शराब का पव्वा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।