डलमऊ: डलमऊ में टप्पेबाजी: सब्जी खरीदने के बहाने आए अपाचे सवार युवकों ने उड़ाए रुपये, फरार
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। मधुकरपुर छोटी फुलवारी के पास सब्जी बेच रहे राम सुमिरन को दो बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, अपाचे बाइक से पहुंचे दोनों युवक सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान जब वह कपड़ा उतारने में व्यस्त हो गए, तभी आरोपियों ने उनकी जेब में रखे रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गए।