बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओंडेर गांव की कोचा नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की मौत, ढाई घंटे बाद मिली युवक की बॉडी
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओंडेर गांव की कोचा नदी में शनिवार की शाम 7 बजे मूर्ति विसर्जन करते समय युवक डूब गया। घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और युवक की सर्चिग ढाई घंटे तक की। इस दौरान रात करीब 10:30 बजे युवक की बॉडी को तलाश कर उसे बाहर निकाल लिया गया। युवक का नाम राकेश पिता पप्पू विश्वकर्मा उम्र 30 साल है, जो बंगला चौराहा का हैं।