आसीन्द: फॉलोअप कैंप में अधिकारी नहीं पहुंचे, ग्रामीणों में नाराजगी
Asind, Bhilwara | Aug 20, 2026 फॉलोअप कैंप में अधिकारी नहीं पहुंचे, ग्रामीणों में नाराजगी आसींद क्षेत्र की दौलतगढ़ ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित फॉलोअप कैंप में प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण सुबह से कैंप में अपने विभिन्न कार्यों के लिए चक्कर लगाते रहे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण उनके काम नहीं हो सके।