टीकमगढ़ जिले में “विश्वकर्मा पखवाड़ा” का आयोजन, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजना का लाभ
--
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान करने एवं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से “विश्वकर्मा पखवाड़ा” अभियान आयोजित किया जा रहा है।
अग्रणी बैंक कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित ऋण प्रकरणों का निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण की कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम का विकासखंडवार विवरण—
15 सितंबर 2026, मंगलवार
बल्देवगढ़ – सभाकक्ष, जनपद पंचायत बल्देवगढ़
समय – प्रातः 11:00 बजे
16 सितंबर 2026, बुधवार
जतारा – सभाकक्ष, जनपद पंचायत जतारा
समय – प्रातः 11:00 बजे
17 सितंबर 2026, गुरुवार
टीकमगढ़ – सभाकक्ष, जनपद पंचायत टीकमगढ़
समय – प्रातः 11:00 बजे
18 सितंबर 2026, शुक्रवार
पलेरा – सभाकक्ष, जनपद पंचायत पलेरा
समय – प्रातः 11:00 बजे
अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा जिले की समस्त बैंक शाखाओं एवं संबंधित विभागों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को उक्त शिविरों में शामिल कराएं, जिससे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों तक पहुंचाया जा सके।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही अधिक जानकारी एवं योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निर्धारित तिथि को संबंधित विकासखंड में आयोजित शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026