हज़ारीबाग: बदमाशों ने कार में लगाई आग, पीड़ित ने लोहसिंघना थाने में दी शिकायत
हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना अंतर्गत मंडई कला में राज यादव के घर के सामने खड़ी कार को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज यादव ने बताया कि इसी साल जनवरी महीने में उन्होंने यह कार खरीदा था। राज यादव ने बातचीत के क्रम में यह भी बताया कि इसी वाहन से वे उनके घर में रह रहे किन्नरों को ले जाया आया करते थे।