उचेहरा: पशुपतिनाथ धाम उचेहरा में श्रीराम कीर्तन का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन।
उचेहरा। पशुपतिनाथ धाम उचेहरा में आयोजित एक वर्षीय श्रीराम कीर्तन के समापन पर विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।भंडारा सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुआ , जो मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे तक निरंतर चलता रहा।