खरसावां प्रखंड में बकरा विकास योजना के तहत सोमवार दोपहर लगभग चार बजे लाभुकों के बीच 11 यूनिट पशुधन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी व प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बीपीएम JSLPS एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।