पत्थलगांव: पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई
पत्थलगांव थाना प्रभारी रहे विनीत पांडेय के स्थानांतरण पर थाना परिसर में थाना स्टाफ, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना की। नम आंखों से उन्हें विदाई देते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।