मोदीनगर: नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान के पांचवें दिन भी दवाई का छिड़काव मोदीनगर के अलग-अलग इलाकों में हुआ
मोदीनगर नगर पालिका द्वारा संचारी रोग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी नगर पालिका का यह अभियान जारी रहा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मोदीनगर के अलग-अलग इलाकों में दवाई छिड़की, फागिंग की और चाक मिट्टी डाली। अधिकारियों का कहना है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।