मोदीनगर: मुरादनगर की एक महिला से प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹5 लाख ठगने का मामला आया सामने, रिपोर्ट दर्ज
मुरादनगर के इलाके में रहने वाली कल्लो अहीरवाल ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले 50 गज का प्लॉट के लिए एक व्यक्ति से बात की थी। व्यक्ति ने प्लॉट सस्ता दिलाने का वादा किया। व्यक्ति ने 6.80 लाख रुपए का सौदा तय किया था। महिला ने उसे ₹500000 दे दिए थे। पैसे लेकर आरोपी प्लॉट का बैनामा करने नहीं पहुंचा। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।