मोदीनगर: मोदीनगर में बस की टक्कर से छात्रा घायल, अस्पताल में भर्ती
मोदीनगर के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक छात्र सड़क किनारे चल रही थी। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर बस चालक को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी।