मोदीनगर: अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस टीम ने मोदीनगर के अलग-अलग इलाकों में निकाला पैदल मार्च
मोदीनगर के अलग-अलग इलाकों में मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने पैदल मार्च निकाला। रमजान के महीने में अलविदा जुम्मे को लेकर पुलिस टीम सड़क पर दिखाई दी। वही अलविदा जुमे पर नमाज पढ़ रहे लोगों ने देश की सलामती की दुआ मांगी। मोदीनगर के अलग-अलग बाजारों में भी लोगों की भीड़ रही।