महोबा: महोबा के बम्हौरी कलां गांव में सर्प दंश से किसान की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Oct 22, 2026 महोबा के बम्हौरी कलां गांव निवासी 32 वर्षीय लालचंद्र पुत्र गज्जी नामक किसान बीते दिन खेत में काम कर रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिसके चलते किसान की हालत बिगड़ गई। किसान को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।