तहसील मांट में गुरुवार की दोपहर को एक वकील के चैम्बर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट और हाथापाई हुई,जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किसी राजनीतिक दल का प्रदेश स्तर का नेता बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।