जमुई: 50 लाख लूट कांड के मुख्य आरोपी ने कुर्की के दबाव में चार माह बाद कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से 50 लाख रुपये लूट मामले में फरार मुख्य आरोपी राहुल ठठेरा ने सोमवार 3 बजे जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह चार माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने एक दिन पहले उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी, जिसके बाद उसने सरेंडर किया।