Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
sehore440
4
हरदा: हरदा में कलेक्टर ने लिए निर्माण कार्यों की कड़ी समीक्षा
Harda, Harda
| Oct 30, 2026
हरदा जिले के कलेक्टर ने जिले के सभी विकास और निर्माण कार्यों की पूरी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। यह कदम तेजी से काम पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए है।
MORE NEWS
अब हरदा सोलर वाले ... घर में सोलर लगाने पर 78 हजार र सब्सिडी की राशि तुरंत ग्राहकों को फायदा ? कॉल : 9977131203 #harda
Harda, Harda | Nov 10, 2026
🙏 इंसानियत की मिसाल! हरदा में सड़क हादसे के घायलों की मदद के लिए तत्काल आगे आए कलेक्टर और एसपी। हरदा-खिरकिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर कुमार सत्यम और एसपी अंकित जायसवाल ने अपने वाहन रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों की इस संवेदनशील पहल ने जीता लोगों का दिल। ❤️ #Harda #HardaNews #Collector #SPHarda #AnokhaHarda
Harda, Harda | Nov 10, 2026
खो-खो में श्रेयांश तिवारी और हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तर पर चयन हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थियों श्रेयांश तिवारी एवं हिमाक्ष राठौर का खो-खो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक नितिन रामकुचे के मार्गदर्शन में दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की। उनके प्रशिक्षण में विद्यालय के विद्यार्थी लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। संस्था संचालक दीपक सिंह राजपूत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और हरदा जिले का नाम रोशन करेंगे।
Harda, Harda | Nov 10, 2026
सड़क हादसे में घायल चार लोगों की मदद के लिए रुके कलेक्टर-एसपी, वाहनों से अस्पताल पहुंचवाया अनोखा तीर, हरदा। चारुवा से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों को देखकर तत्काल अपने वाहन रुकवाए और उनकी मदद के लिए आगे आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदा-खिरकिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना देखकर कलेक्टर श्री सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और घायलों को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस अधीक्षक के वाहन एवं नायब तहसीलदार के वाहन से घायलों को हरदा एवं खिरकिया के अस्पतालों में उपचार के लिए भिजवाया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की। अधिकारियों की इस संवेदनशीलता एवं मानवीय पहल से दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल मदद मिल सकी।
Harda, Harda | Nov 10, 2026
कन्हैया मंदिर में भगवान को लगाया 56 भोग, आकर्षक झांकी सजाकर की आरती हरदा। हरदा नगर में माहेश्वरी समाज द्वारा सोमवार रात कन्हैया मंदिर में अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के लिए 56 प्रकार के पकवानों का भोग सजाया गया। मंदिर में आकर्षक झांकी तैयार कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। रात 7:30 बजे भगवान को विधि-विधान से 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद रात 8 बजे सामूहिक आरती की गई, जिसमें माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आरती के बाद सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।
Harda, Harda | Nov 10, 2026
श्री गुप्तेश्वर गौशाला में विधि-विधान से हुआ गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्पित किया गोग्रास हरदा- सोमवार को जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम चारूवा, हरिपुरा स्थित श्री गुप्तेश्वर गौशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन भगवान का पूजन एवं आरती की तथा गौ-माता का पूजन भी किया गया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि खिलाया, साथ ही गौशाला परिसर में आम व नीम का पौधा रोपा गया। कार्यक्रम में गौशालाओं में कार्यरत गौ-सेवकों व गौ-प्रेमियों का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ.आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमती रानू दशरथ पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, कृषि समिति के सभापति ललित पटेल, उप संचालक पशु चिकित्सा अजय रामटेके सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के महत्व को समझाती है। गौमाता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र से अनेक उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। गौमाता का संरक्षण और उनसे प्राप्त उत्पादों का सदुपयोग प्रकृति एवं समाज दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि आज गोवर्धन पूजा का दिन है और गाय की पूजा करने से ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है। अगर घर में नकारात्मक प्रभाव रहता है, तो गौमाता के गोमूत्र के छिड़काव से नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। श्री उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रतिज्ञा ली है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश की सभी गौशालाओं में पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति गौशालाओं से जुड़े, उनकी व्यवस्थाओं को समझे और गौसेवा में अपनी सहभागिता निभाए। देशी गोवंश संवर्धन को बढ़ावा, गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना: वृंदावन ग्राम सोडलपुर और मगरधा में दुग्ध प्रतियोगिता सम्पन्न मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि का अंतरण किया देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित "गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" के अंतर्गत हरदा जिलें के वृंदावन ग्राम सोडलपुर एवं मगरधा में 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाले 6 पशुपालकों को सम्मानित किया।प्रतियोगिता में जिलें के वृंदावन ग्राम सोडलपुर एवं मगरधा में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 3 - 3 गायें चयनित हुई। प्रतियोगिता में जिले के टिमरनी विधानसभा के वृंदावन ग्राम सोडलपुर के प्रेम नारायण की गिर गाय 10.897 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर ग्राम सोडलपुर के अशोक प्रजापति की मालवी गाय 8.403 लीटर प्रतिदिन तथा तृतीय स्थान पर ग्राम सोडलपुर की हनुमान दास की गिर गाय 8.019 लीटर प्रतिदिन रही। प्रतियोगिता में हरदा विधानसभा के वृंदावन ग्राम मगरधा के पारस मीना की सहिवार गाय 10.993 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर ग्राम मगरधा के रामकृष्ण गौर की सहिवार गाय 7.584 लीटर प्रतिदिन तथा तृतीय स्थान पर ग्राम मगरधा के सदाशिव गौर की सहिवार गाय 7.261 लीटर प्रतिदिन रही। इसी प्रकार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप प्रशिस्त पत्र प्रदान किए गए।
Harda, Harda | Nov 10, 2026
जबेरा ( दामोह )विधायक का रौब ! वो शिकारी BJP कार्यकर्त्ता हैं छोडो उसे नहीं मैं तुम्हे देख लूंगा ! #reel #shortshorts #MadhyaPradesh #shortvideofbreels #viralvi #hårdaklappar #viralreel #viralrëëls #viralvideos #viralreels #मध्यप्रदेश❣️ #madhyapradesh #virałreels #shortvideo #bjpindia #congresso #news #न्यूज़ #वायरल #viralvídeos #tranding #worldswarajnews #reels #shorts #mpnews
Harda, Harda | Nov 10, 2026
हरदा कलेक्टर और एसपी ने किया बहुत अच्छा काम ! #harda #indore
Harda, Harda | Nov 9, 2026
कोटल्याखेड़ी मे मेरे ऊपर फटाखे फेक रहा था मना किया तो चाकू मार दिया #shortshorts #hårdaklappar #viralreels #viralvideos #shortvideoviralreels #viralreel #viralrëëls #हरदा_मध्यप्रदेश❣️ #trand #madhyapradesh #shortvideofbreels #reel #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश❣️ #viralvi #hårda #हरदा_मध्यप्रदेश #shortvideo #virałreels #HARDA #अराजकता
Harda, Harda | Nov 9, 2026