भीलवाड़ा: यात्रियों की सतर्कता ही बचाएगी जान, सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जारी की अपील
भीलवाड़ा। जिले में लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बस में सफर करने से पहले उसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच अवश्य करें।