महोबा: तहसील परिसर में भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि 17 दिन पहले एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था, लेकिन अब तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ। भाकियू पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।