ब्रेकिंग न्यूज | कैमूर
28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026
कैमूर के भभुआ स्थित लिच्छवी भवन में 28 और 29 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले उत्सव में 7 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। 15 से 29 वर्ष के युवा समूह लोक नृत्य, लोक गायन, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, शॉर्ट फिल्म/वीडियो और इनोवेशन चैलेंज में भाग ले सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में कैमूर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।