जमुई: टी.बी. मुक्त भारत अभियान को लेकर DM ने की समीक्षा, जिले में 14 अगस्त तक 1.72 लाख स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 जिले को टी.बी. मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में DM ने 'टी.बी. मुक्त भारत अभियान' के तहत अब तक की प्रगति का गहन विश्लेषण किया और निर्देश दिया कि इस अभियान को गंभीरता के साथ चलाया जाए। उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे दी गई है।