किशनगंज: 15 दिन में चालान पेश, पुलिस ने खुद दर्ज कराया मुकदमा
कस्बाथाना थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 दिन में ही न्यायालय में चालान पेश कर दिया। एसपी अभिषेक अंदासु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने स्वयं मुकदमा दर्ज करवाकर जांच शुरू की। एफएसएल रिपोर्ट तीन दिन में मंगवाई तथा मेडिकल रिकॉर्ड की गहनता से जांच की।