बाढ़: सादिकपुर में नाली-गली निर्माण में डिस्प्ले बोर्ड न लगाने की शिकायत, ग्रामीणों ने कहा काम अच्छा है
Barh, Patna | Mar 5, 2026 बाढ़ के सादिकपुर मालिटोला काली स्थान के पास पंचायत समिति द्वारा नली-गली का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार करीब दोपहर 1 बजे पप्पू कुमार चौहान ने कार्य स्थल पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाए जाने की शिकायत की। हालांकि ग्रामीणों ने काम को सही बताया। पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार ने भी कहा कि निर्माण कार्य ठीक तरीके से कराया जा रहा है।