प्रतापगढ़: रामपुर बतरी गांव में पुलिस ने वांछित अभियुक्त रिजवान के घर की मुनादी की
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में फरार अभियुक्त रिजवान के विरुद्ध बुधवार शाम 5 बजे धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम बन्तरी में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। न्यायालय में समर्पण न करने पर अभियुक्त की संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।