बक्सर: जिले में रोको-टोको अभियान: 17 अभियुक्त गिरफ्तार, 51 हजार रुपए जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 5, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 17 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बलात्कार कांड में 1, आर्म्स एक्ट में 2 शराब के सेवन में 10, शराब बरामदगी में 1, वारंट में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 51 हजार रूपए जुर्माना वसुला गया।