बक्सर: जिले में 7 अप्रैल से सुबह स्कूल खुलेंगे, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 5, 2025 जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के लिए विभागीय स्तर पर मॉडल टाईम टेबल निर्धारित किया गया है. जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश के पूर्व में 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाहन 6:30 बजे से 12:30 बजे अपराहन तक संचालित होगा. इसको ले निदेशक माध्यमिक शिक्षा साहिला ने पत्र जारी किया.