बक्सर: सीमांचल एक्सप्रेस से 2 लाख 59 हजार 170 रुपए की विदेशी शराब के साथ सात शराब तस्कर बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार, शराब जब्त
Buxar, Buxar | Apr 4, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर सीमांचल एक्सप्रेस के एस-4 से भारी मात्रा में शराब के साथ अंतरराज्यीय सात शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए. जिसमे चार भोजपुर जिला, दो पटना जिला और एक वैशाली जिला का शराब तस्कर शामिल हैं. सभी शराब तस्करों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. बरामद शराब की कीमत दो लाख 59 हजार 170 रुपये की है.