बक्सर: दहेज हत्या मामले में तीन अभियुक्तों ने बक्सर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, गला दबाकर की थी हत्या
Buxar, Buxar | Apr 4, 2025 औद्योगिक थाना कांड संख्या 275/ 2024 में नामजद अभियुक्त अब्दुल अंसारी, असगर अंसारी और अख्तर अंसारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय बक्सर में शुक्रवार को लगभग 3:30 बजे आत्मसमर्पण कर दिया. जहां जमानत के आवेदन की सुनवाई के बाद खारिज करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को जेल भेज दिया.