बक्सर: बक्सर में सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाहा महासंघ ने निकाली शोभायात्रा
Buxar, Buxar | Apr 5, 2025 सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर कुशवाहा महासंघ के बैनर तले नगर के पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मूर्ति से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः वापस आकर एक सभा में तब्दील हो गयी। सम्राट अशोक एवं उनके शासन नीति पर विचार गोष्ठी की गयी। जिसकी अध्यक्षता अभिमन्यु कुशवाहा ने किया।