गिरिडीह: संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत परिचर्चा सत्र का आयोजन
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को 2 बजे गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीति विज्ञान विभाग एवं बीएड विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर बालेन्दु शेखर त्रिपाठी ने की. सत्र में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक ढांचे, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।