गिरिडीह: छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों का प्रदर्शन, झंडा मैदान से डीसी ऑफिस तक मार्च, अक्षय यादव ने किया नेतृत्व
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों छात्र छात्राओ ने मंगलवार को 12 बजे झंडा मैदान में एकजुट होकर बड़ा समूह बनाकर डीसी ऑफिस पहुंचे। इसकी अगुवाई आजसू छात्र संघ गिरिडीह जिला सचिव अक्षय यादव ने किया। इस दौरान 2024-25 सत्र का छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आक्रोश प्रकट करते हुए झारखंड सरकार के कल्याण विभाग मंत्रालय के नाम से उपायुक्त रामनिवास यादव को ज्ञापन सौंपा।