गिरिडीह: सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड के गादी श्रीरामपुर में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर का आयोजन
सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड के गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर मंगलवार को 10 बजे लगाया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधि ने विधिवत रूप से शिविर का उद्घाटन किया।