गिरिडीह: जिला प्रशासन ने सिरसिया के BNS DAV पब्लिक स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ मंगलवार को 9 बजे विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। यहां प्रार्थना स्थल पर विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों से छात्रों को अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई।।