लगभग 5.5 लाख दीपों से जगमगाया छतरपुर, सेवा संकल्प का संदेश पहुंचा गांव-गांव
जिले के 10 आइकॉनिक स्थलों, 559 ग्राम पंचायतों और 255 वार्डों में हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन
---
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवा, सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प के साथ जिलेभर में कुल 5 लाख 44 हजार 250 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
खजुराहो के विश्वप्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में 1 लाख 11 हजार दीपों का भव्य प्रज्ज्वलन किया गया। वहीं जिले के अन्य 9 आइकॉनिक स्थलों पर 10-10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इनमें जॉनराय की टोरिया मंदिर परिसर, बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम, जटाशंकर धाम बिजावर, भीमकुण्ड बक्सवाहा, नैनागिर बक्सवाहा, चरण-पादुका लवकुशनगर, मउसहानियां स्थित महाराजा छत्रसाल स्टेच्यू, केन-बेतवा डेम स्थल तथा बानसुजारा डेम स्थल बड़ामलहरा शामिल हैं।
इसी क्रम में जिले की 559 ग्राम पंचायतों में 500-500 दीप तथा 255 नगरीय वार्डों में 250-250 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शासकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दीपों की इस भव्य श्रृंखला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं विकास स्थलों से लेकर ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक दीपों की रोशनी ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की व्यापक जनभागीदारी को प्रदर्शित किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya #chhatarpur
103 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026