हनुमानगढ़: जिले की इंदिरा गांधी नहर में 20 मार्च से 45 दिन की बंदी, पंजाब ने जारी किया नोटिफिकेशन, 16.52 किलोमीटर की होगी रिलाइनिंग
हनुमानगढ़ जिले की इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 20 मार्च से 3 मई तक क्लोजर रहेगा। इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके आधार पर अब राजस्थान सरकार आशिक बंदी को लेकर निर्णय लेगी, साथ ही राजस्थान सरकार भी नोटिफिकेशन जारी करेगी। पंजाब द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सिर्फ क्लोजर का लिखा गया है।