डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गांव गांव में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से की गई अपील
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज गांव-गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया है. और लोगों से अपील की गई है कि आगामी 25 मई को आप सभी लोग अपने मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करेंगे।