डुमरी कटसरी: तरवनमा में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार
श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने तरवनमा गाँव मे विवाहिता काजल कुमारी आत्महत्या मामले में मृतक की सास मीरा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कांड संख्या- 34/24 दर्ज है जिसमे मृतक काजल कुमारी के भाई जितेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज था. पुलिस ने घर से गिरफ्तार जेल भेज दिया है. वही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है।