हरसूद: पुलिस विभाग ने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
Harsud, Khandwa | Jul 15, 2026 नशे से दूरी है जरूरी अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र छनेरा में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे। बुधवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग जागरूकता रैली शासकीय हाईस्कूल छनेरा से प्रारंभ हुई थी।