झालरापाटन: धतुरिया गांव में सड़क दुर्घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के धतुरिया गांव में सड़क दुर्घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि धतुरिया गांव का रहने वाला परबत सिंह खेत से घर लौट रहा था लेकिन मुख्य मार्ग पर एक आवारा कुत्ता उसकी बाइक के सामने आ गया। जिससे टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।