लोक देवता बाबा श्री रामदेव जी की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार 13 सितम्बर को विश्व विख्यात अन्तरप्रान्तीय बाबा रामदेवरा मेला विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ।
रामदेवरा स्थित बाबा की समाधि पर ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें वार्षिक भादवा मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचे है जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित अन्य अधिकारियों व मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों , गादीपति भोमसिंह जी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की है, , बाबा की समाधि को विशेष रूप से पंचामृत से नहलाकर मखमलि चादर चढाकर मंगला आरती के साथ मेले का आगाज किया है
#jaisalmer #barmer #Bikaner #jodhpur #Gujarat #babaramdev #pokarn #ramdevra #
,